जाफरगंज। परसादपुर के कुछ लोग मामा व ममेरे भाई के साथ मिलकर एक युवती को शादी का झांसा देकर साथ ले गए। पिता ने खोजबीन के बाद जाफरगंज पुलिस को पुत्री को गायब करने वालों के खिलाफ तहरीर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रकरण 27 मई की रात का है। बेटी की खोजबीन के बाद पिता ने रमेश पुत्र रवि कुमार, शिवराम पुत्र रमेश व उनके मामा बद्री प्रसाद पुत्र बलिराम, अजय निवासी डारी बुजुर्ग थाना बकेवर के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी आरके सिंह ने चारों पर एक राय होकर युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।