फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों से बन रहा पुल, अभी भी अधूरा

विज्ञापन
रेवाड़ी नहर का अधूरा बना पुला - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
चौडगरा। दस से अधिक गांवों को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल पर वर्षों से धीमी गति से कार्य चल रहा है। कामचलाऊ रास्ते से ग्रामीण निकलने को मजबूर हैं। समय रहते बरसात के पहले पुल निर्माण पूर्ण नहीं हुआ तो कई गांवों के लोगों के आवागमन का रास्ता बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

मलवां विकास खंड की रेवाड़ी नहर पर पुराने पुल को तोड़कर नए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था का निर्माण कार्य इतना धीमा है कि अभी तक केवल नहर में कोठी ही बनाई जा सकी है। धीमे निर्माण को देखते हुए रेवाड़ी निवासी युवा भाजपा नेता अजीत सैनी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर कार्यदायी संस्था की शिकायत की है।
अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड ने धीमे कार्य का कारण नहर में पानी होना बताया है। उन्होंने पानी कम होने पर पुन: कार्य शुरू कराने की बात कही है। अधिशासी अभियंता ने यह भी बताया है कि निर्माणाधीन पुल से लेकर नहर के किनारे लक्ष्मी काट्सन मील पुलिया तक मिट्टी डलवाकर रास्ता बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीण निकल सकेंगे। रेवाड़ी में एक इंटर कॉलेज, दो हाईस्कूल, चार प्राथमिक विद्यालयों के सैकड़ों बच्चे इसी निर्माणाधीन रास्ते से गुजरते हैं। दस से अधिक गांवों के ग्रामीणों का आवागमन होता है। बीते वर्ष जब पुल टूटा था, तब ग्रामीणों के निकलने का कोई सीधा रास्ता न होने पर पूर्व प्रधान के भाई सुरेश वर्मा व सुनील गुप्ता ने पाइप का पुल बनवाकर आवागमन शुरू कराया था, पिछले माह आंधी मे पाइप पर लगी चादरें उड़ जाने से आवागमन बाधित हो गया।
युवा भाजपा नेता अजीत सैनी ने आरोप लगाया है कि कार्यदाई संस्था का ठेकेदार बीच-बीच में काम बंदकर भाग जाता है। इससे काम पूर्ण नहीं हो पा रहा है। अगर बरसात के पहले पुल का संपूर्ण कार्य पूरा नहीं हुआ तो ग्रामीण धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें