फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा ट्रेडर्स पर बिजली चोरी की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार पांडेय के निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम ने मंगलवार को बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। राधानगर के शारदा ट्रेडर्स में बिजली चोरी कर फ्लोर मिल (मैदा मिल) संचालित होते मिली। उपखंड अधिकारी अभिजीत कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। 35 बकायेदारों के कनेक्शन भी काट दिए गए।
विज्ञापन

राधानगर उपखंड अधिकारी अभिजीत कुमार ने टीम के साथ बक्सपुर, राधानगर में चेकिंग अभियान चलाया। शारदा ट्रेडर्स में बाईपास करके फ्लोर मिल चलते पाई गई। इस पर एसडीओ ने बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। इसी प्रकार मुराइन टोला, जीटी रोड, मसवानी मोहल्ले में 15 बकायेदारों के केबल काटे। आबूनगर, हरिहरगंज, टीम ने 20 बकायेदारों के केबल काटे और बिना बिजली बिल जमा किए केबल न जोड़ने की चेतावनी दी। अधिशासी अभियंता रामसनेही ने बताया कि बकायेदारों से बिजली बिल वसूलने में टीम को लगा दिया गया है। जिनका बिजली बिल बकाया है, वह अपना बिल जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें