फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पानी भरी खंती में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो भट्ठा मजदूरों की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-33-फतेहपुर: कुंवर सिंह लोधी। स्रोत: परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
गाजीपुर। ईंट उतारकर भट्ठे पर लौटते समय रविवार रात करीब आठ बजे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पानी भरी खंती में पलट गई। हादसे में चालक किसी तरह कूदकर भाग निकला, जबकि ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मदद नहीं मिलने को लेकर परिजनों में नाराजगी रही।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चकरसूलपुर निवासी कुंवर सिंह लोधी (18) और महेश लोधी (40) मीरपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। दोनों भट्ठे के ट्रैक्टर-ट्राली से ईंट उतारने किसी गांव गए थे। रविवार रात वहां से भट्ठे लौट रहे थे।
मीरपुर गांव के किनारे खड़ंजे पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी भरी खंती में पलट गया। दोनों मजदूर इंजन के नीचे दब गए। ग्रामीणों की सूचना पर करीब दो किलोमीटर दूर चकरसूलपुर गांव से परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कुंवर के पिता ओमकार ने बताया कि महेश उनका पड़ोसी था। दोनों करीब 20 दिन से भट्ठे पर मजदूरी करने जा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो उनका बेटा और महेश ट्रैक्टर के नीचे दबे थे।
उन्हें बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। यहां तक कि भट्ठा मालिक और मुनीम भी मौके पर नहीं थे। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर हटवाकर दोनों को सीएचसी गाजीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद पटेल ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।

फाइल फोटो-33-फतेहपुर: कुंवर सिंह लोधी। स्रोत: परिजन- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें