फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो किशोरियों और युवती के अपहरण में तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो किशोरियों और एक युवती के अपहरण के मामलों में पुलिस ने शुक्रवार को तीन प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार को पति के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। घर में 15 वर्षीय पुत्री अकेली थी। आरोप है कि गांव का विकास पटेल उसे साथ ले गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
वहीं राधानगर थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने बताया कि 15 वर्षीय पुत्री शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे घर से लापता हो गई। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि देवीगंज आंबेडकर नगर निवासी आकाश उसे ले गया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धाता थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया कि 19 वर्षीय पुत्री को 10 जुलाई को कौशाम्बी जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के बड़ी उदहिन निवासी सचिन शादी का झांसा देकर साथ ले गया। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें