फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: युवक को गोली मारने में तीन के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। रामलीला देखकर लौटते समय मंगलवार रात युवक को गोली मारने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव निवासी ममता सिंह ने बताया कि बेटा अभिषेक सिंह (22) 24 मार्च की रात मुत्तौर गांव रामलीला देखने गया था। मुत्तौर गांव से मंगलवार रात तीन बजे लौट रहा था। मुत्तौर गांव के किनारे ईंट भट्ठे के पास सिधांव निवासी शनि सिंह अपने दो साथियों के साथ पुत्र को मिला। खुन्नस के चलते पुत्र से गाली गलौज करने लगा। विरोध पर तमंचे से बेटे अभिषेक सिंह को गोली मार दी। जांघ में गोली लगने से बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद साथियों के साथ शनि भाग निकला। घायल कानपुर हैलट में भर्ती है। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि शनि सिंह और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें