फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने और नारेबाजी करने में पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


कचहरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनमोल सिंह की तहरीर पर सोमवार को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में शांति और कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने और नारेबाजी करने की सूचना मिली थी।

इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, महासचिव मंजर यार, आजम खां, सुशील यादव, अमित मौर्या, संगीता पासी, विपिन यादव, रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता, सोहेल खान, अयूब खान और नरेश कोरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनके अलावा 25-30 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें