फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कर चोरी में 47,850 रुपये का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। मंडी निरीक्षक ने कर चोरी में आरोपियों से 47,850 रुपये का जुर्माना वसूला है। मंडी कर्मचारियों से अभद्रता और मंडी शुल्क दिए बिना जबरन ट्रैक्टर ले जाने पर थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

मंडी निरीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि मंडी परिसर में बिना मंडी शुल्क दिए एक ट्रैक्टर पर गेहूं लादा जा रहा था। कागजात मांगे जाने पर स्कॉर्पियो से आए कुछ लोगों ने कर्मचारियों एवं गार्ड से अभद्रता की और ट्रैक्टर लेकर चले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उन्हें बंबा नहर पुल के पास दबोच लिया और ट्रैक्टर मंडी पहुंचा दिया। इसके बाद मंडी सचिव आशीष सिंह ने कर चोरी कर भाग रहे कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के लाल शाह का पुरवा निवासी धर्मेन्द्र सिंह से 43,500 व 4,350 मंडी शुल्क समेत 47,850 रुपये जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें