फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अखिरी में पीएसी के कैंप का ठिकाना खोज रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तिहरा हत्याकांड के बाद अखिरी गांव में पीएसी का डेरा बसाने की तैयारी की जा रही है। ताकि प्रतिदिन के पीएसी की आवाजाही रोककर नियमित ठहराव हो सके। उधर, एसआईटी ने विवेचना शुरू की है। विवेचक सीओ पीके तिवारी पुराने मामलों की जांच करने हथगाम थाने पहुंचे हैं। माना जा रहा कि एसआईटी आरोपियों को रिमांड में लेकर भी घटना में और लोगों की संलिप्तता के बारे में पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

हथगाम थाने के अखरी गांव में पीएसी बल ठहराव के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। गांव में कोई समुचित स्थान खोजा रहा है। जहां जवानों को खाने-पीने और नित्यक्रियाओं को प्रबंध मिल सके। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी ने अखरी गांव में पीएसी कैंप के लिए स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिवार से दिवंगतों के क्रियाकर्म की जानकारी ली। जिससे क्रियाकर्म के दौरान पुलिस व्यवस्था का मजबूत इंतजाम रहे। एसआईटी वारदात में मददगार व अन्य की संलिप्तता की जांच को आरोपियों को कस्टडी रिमांड में लेने के लिए कोर्ट में जल्द अर्जी डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें