फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बरातियों-जनातियों में मारपीट, पुलिस ने कराया सुलह

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। शादी समारोह में नाचने को लेकर बरातियों और जनातियों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराकर दुल्हन को विदाई कराया।
विज्ञापन

कस्बे के तेजानगर मुहल्ला में शनिवार को जाफरगंज थाना क्षेत्र के गांव डांडा अमौली निवासी राम सहाय के पुत्र अरविंद की शादी जहानाबाद के तेजानगर निवासी वेदप्रकाश की पुत्री से तय हुई थी। निश्चित समय पर रामसहाय बारात लेकर लड़की पक्ष के यहां आया, जहां लड़की पक्ष ने बारातियों का स्वागत सत्कार किया। बारात द्वारचार के लिए चली, जिसमें बाराती डीजे पर नाचते हुए चल रहे थे। नाचने को लेकर बारातियों एवं जनातियों में विवाद होने लगा और लड़की पक्ष की ओर से नौबत मारपीट तक पहुंच गई। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को थाने लाकर समझा बुझाकर सुलह समझौता कराया। रविवार को दोपहर दुल्हन की विदाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें