फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से युवक की मौत, एक को डेंगू की पुष्टि...

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अमौली क्षेत्र में मंगलवार को बुखार से एक युवक की मौत भी हो गई। जबकि रुसिया गांव में एक युवक में डेंगू की भी पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीमों ने चार ब्लाक क्षेत्रों के गांवों में कैंप लगाए, जहां कुल 35 लोगों में बुखार की पुष्टि हुई, हालांकि इनमें से एक भी मलेरिया से पीड़ित नहीं मिला। डेंगू की आशंका पर 16 की स्लाइडें बनाकर जांच के लिए भेजी गई हैं।
विज्ञापन

अमौली प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा निवासी अमित कुमार (35) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। क्षेत्रीय स्तर पर इलाज से आराम न मिलने पर परिजन मंगलवार को बिंदकी सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की रास्ते में मौत हो गई। कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में रुसिया गांव के नवनीत (18) पुत्र शिवशंकर को डेंगू की पुष्टि हुई।
तीन दिन पूर्व उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद गांव में सफाई अभियान चला कर एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। डॉ. पुष्कर कटियार, डॉ. प्रदीप, शिल्पी, सपना, आशा गिरिजा आदि ने गांव में कैंप लगाकर 30 मरीजों का परीक्षण किया। जिसमें चार बुखार से पीड़ित मिले। डेंगू जांच के लिए चार की स्लाइड बनाई गईं। देवमई ब्लाक के मुकवाखेडा में डॉ. मनीष शुक्ल ने 25 मरीजों का परीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां बुखार के 10 रोगी मिले। डेंगू के पांच सैंपल लिए गए। खजुहा के प्रतापपुर में डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने 13 मरीजों का परीक्षण किया। यहां आठ बुखार रोगी मिले। डेंगू जांच के लिए पांच के नमूने लिए गए। हसोलेखेडा में उन्होंने 12 मरीज देखे। जिनमें से 10 को बुखार था। दो लोगों की डेंगू जांच के लिए स्लाइड बनाई गई। मलवां ब्लाक के सुबेदार खेड़ा में डॉ. अरुण ने 23 मरीज देखे। इनमें से पांच रोगी बुखार के मिले और गूंजी गांव के 18 मरीजों में से महज तीन में बुखार की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें