फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो वर्ष में जर्जर हो गया 24 लाख से बनाया गया उर्वरक गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। नगर पंचायत में स्थित साधन सहकारी समिति का गोदाम बनने के दो वर्ष में ही जर्जर हो गया। उसमें घास फूस व हरे पौधे उग आए हैं। सरकार का लाखों रुपए बर्बाद हो गया। सीमेंट की चादरें चकनाचूर हो गईं और दीवारों से पानी रिसने लगा।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में शासन की ओर से लगभग 24 लाख रुपए स्वीकृत कर ठेकेदार के जरिए एक गल्ला गोदाम का निर्माण कराया गया था, जिसमें कर्मचारियों के बैठने के लिए एक ऑफिस और शौचालय व बड़ा हाल बनवाया गया लेकिन दो वर्ष में ही इस गोदाम की हालत दयनीय हो गई। वहां लगी सीमेंट की चादरें टूट-टूट कर गिरने लगी और अंदर पानी गिरने लगा। इसके चलते वह अनुपयोगी हो गया। साधन सहकारी समिति के सचिव शिवनायक सिंह ने बताया कि लगभग 24 लाख की लागत से 2014 में गोदाम का निर्माण हुआ था। दो वर्ष ही इस्तेमाल किया गया। बताया कि अब शासन से आने वाली सामग्री खाद-बीज उर्वरक पुराने गोदाम में ही रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें