फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: यूजीसी नियमों का पुरजोर विरोध, भाजपा नेता ने खून से लिखा पीएम को लिखा पत्र, जमकर हुई नारेबाजी

Wed, 28 Jan 2026 05:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: फतेहपुर में यूजीसी नियमों के विरोध में भाजपा नेता पिंटू सिंह ने खून से प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कानून वापस लेने की मांग की है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य ने खून से लिखकर पीएम को भेजा पत्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बुधवार को पटेल नगर चौराहे पर सैकड़ों लोग एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उस समय हुई, जब भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य पिंटू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम खून से पत्र लिखकर भेजा। भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य पिंटू सिंह ने मौके पर कहा कि यूजीसी का यह कानून समाज के लिए अन्यायपूर्ण है और इससे छात्रों के भविष्य पर गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने अपने खून से लिखे पत्र में प्रधानमंत्री से भावनात्मक अपील करते हुए मांग की कि इस कानून को तत्काल वापस लिया जाए।

विज्ञापन


http://
विज्ञापन


उनका कहना था कि यह नियम योग्यता आधारित शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करता है और समाज में असुरक्षा व भय का माहौल पैदा कर रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नए नियमों से बच्चों पर मानसिक दबाव बढ़ेगा और उनके साथ भेदभाव की स्थिति बनेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। पूरे घटनाक्रम के दौरान पटेल नगर चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य द्वारा खून से लिखकर प्रधानमंत्री को भेजा गया पत्र पूरे प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण और चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें