फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की बंदूक से बेटे ने खुद को उड़ाया

Mon, 05 Dec 2016 12:04 AM IST
फतेहपुर
विज्ञापन
मृतक अभिषेक के घर पर रोते विलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिता की डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक से रविवार सुबह बेटे ने खुद को गोली मार ली। गले से घुसी गोली चेहरे को क्षतिग्रस्त करते हुए पार हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर मां, पिता और पड़ोसी पहुंचे। पुलिस ने छानबीन के बाद बंदूक को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


अभिषेक सिंह गौतम (26) शहर के खुशवक्तराय नगर निवासी किसान कृष्ण कुमार सिंह क ा बेटा था। परिवार मूलरूप से गाजीपुर थाना क्षेत्र के नहरखोर गांव का निवासी है। कृष्ण कुमार ने बताया कि वह घर के पीछे अपने प्लाट में क्यारी खुदाई कर रहे थे। उनकी पत्नी शांति देवी घरेलू कामकाज निपटा रही थीं। बेटा अभिषेक अपने कमरे में सोया था। उसी कमरे में लाइसेंसी बंदूक टंगी थी। कमरे से अचानक करीब दस बजे गोली चलने की आवाज आई तो वह भागकर पहुंचे। मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए। कमरे में अभिषेक को जमीन पर लहूलुहान हालत में मृत पड़ा देख होश फाख्ता हो गए। सूचना पर कोतवाल महेश पांडेय और राधानगर चौकी इंचार्ज गोविंद देव मिश्र पहुंचे। कमरे में खून तख्त पर पड़ा था। कयास लगाया गया कि अभिषेक खुदकुशी के दौरान तख्त पर बैठा होगा। जमीन पर बंदूक रख पैर से ट्रिगर दबाया होगा। इसी वजह से गोली लगने के बाद बंदूक समेत जमीन पर गिर पड़ा।

कोतवाल ने बताया कि परिजनों ने अभिषेक द्वारा आत्महत्या करने की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लापरवाही से शस्त्र रखने की कार्रवाई की जाएगी। यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किस बात पर अभिषेक को इतना गुस्सा आया कि उसने खुदकुशी कर ली। दो महीने से उसके मानसिक रूप से बीमार होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें