फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश की किल्लत से संडे का मजा किरकिरा

Sun, 04 Dec 2016 11:57 PM IST
फतेहपुर
विज्ञापन
सिविल लाइन विजया बैंक के एटीएम में लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सप्ताह के छह दिनों में नौकरी और कामकाज के बाद थोड़ा आराम के लिए संडे आया तो वह भी एटीएम के सामने लंबी लाइन लगाने में गुजर गया। नोट बंदी के बाद लोगों को हर दिन कैश के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। रविवार को बैंक तो बंद रहे लेकिन एटीएम ने भी कोई सहारा नहीं दिया। अधिकांश एटीएम बंद रहे। जो खुले रहे उनमे लोगों की लंबी लाइन लगने से मारामारी मची रही।
विज्ञापन


दिनभर लंबी लाइन में लगने से रविवार का मजा किरकिरा हो गया। शहर के सिविल लाइन स्थित विजया बैंक में दिनभर लंबी लाइन लगी रही। लाइन में लगे शादीपुर के रहने वाले कमल सिंह ने बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करते हैं। संडे को अवकाश होने पर कैश निकालने आए हैं लेकिन घंटों बाद भी नंबर नहीं आया।

इसी प्रकार आईटीआई रोड निवासी राजेश वर्मा ने बताया कि दो दिन से बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं पर कैश नहीं मिल रहा। सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, आईडीबीआई, स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई, बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम भी बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें