फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के हिस्से की साइकिल लाल टोपी वाले ले जाते थे : स्वामी प्रसाद मौर्य

विज्ञापन
ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में साइकिल के साथ छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कैबिनेट ? - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। भाजपा सरकार मजदूरों के बच्चों को शिक्षा में प्रोत्साहन के लिए साइकिल वितरित कर रही है। जबकि इससे पहले मजदूरों के हिस्से की साइकिल लाल टोपी वाले ले जाते थे।
विज्ञापन

यह बात प्रदेश सरकार में श्रम सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कही। वह श्रम विभाग की ओर से आयोजित विशेष शिविर का शुभारंभ करने शहर के ठा. युगराज सिंह महाविद्यालय पहुंचे थे।
शिविर में विभिन्न योजनाओं के 5304 श्रमिकों को हितलाभ वितरण किया गया। जिसमें चिकित्सा सुविधा योजना में 3343 श्रमिकों को, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना 1734 श्रमिकों और जिन श्रमिकों के बच्चे कक्षा 9 से 12 पास कर अगली कक्षा में प्रवेश लिया है, उन्हें विद्यालय आने जाने के लिए प्रोत्साहन के लिए 1400 साइकिलों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना में 100 श्रमिकों, कन्या विवाह अनुदान योजना में 84, मृत्यु विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना में 22 श्रमिक और निर्माण कामगार अंत्येष्टि सहायता योजना में 21 श्रमिकों को लाभ दिया गया। ई-श्रम कैंप के माध्यम से 550 श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड बनाए गए।
कार्यक्रम में कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैैकी, सदर विधायक विक्रम सिंह, खागा विधायक कृष्णा पासवान, बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, डीएम अपूूर्वा दुबे, सीडीओ सत्य प्रकाश, उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई मंचासीन रहे। कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त सुमित कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी रामवृक्ष और अमरनाथ यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे।

ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में साइकिल लेने के लिए लाइन लगाए खड़े छात्र-छात्राएं। संवाद- फोटो : FATEHPUR

ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यायल में साइकिल लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराते लोग। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें