फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व पुत्री की आत्महत्या को उकसाने में पति को जेल

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के आंबी गांव में पत्नी व पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने मृतका के पति पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन

आंबी निवासी गया प्रसाद उर्फ कल्लू की पत्नी आशा देवी (45) और पुत्री सीमा (16) के कोठरी में फंदे से 24 फरवरी को शव लटकते मिले थे। मां बेटी की मौत के बाद गया प्रसाद पर हत्या और प्रताड़ना का आरोप लगा था।
पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। पुलिस ने गया प्रसाद के पिता रामसहांय की तहरीर पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया। रामसहांय ने आरोप लगाया कि पुत्र गया प्रसाद शराब का लती है।
विज्ञापन

वह शराब पीकर बहू आशा देवी और पौत्री सीमा के साथ गाली-गलौज मारपीट करता था। बीच-बचाव करने पर उसे भी जान से मारने की धमकी देता था।
पुत्र की प्रताड़ना के चलते बहू और पौत्री ने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें