अशोक नगर बस स्टैंड में वाहन का इंतजार करते यात्री। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। मतदान के दिन यात्रियों को गंतव्य पहुंचने में खासी दिक्कतें हुईं। शहर के सभी निजी बस स्टैंडों में घंटों इंतजार के बाद यात्री टेंपो और लोडर से लटक कर यात्रा करने के लिए मजबूर हुए। बांदा, कानपुर और प्रयागराज के लिए परिवहन विभाग की बसें बहुत कम चलीं।
शहर से ग्रामीण क्षेत्र के चारों तरफ जाने के लिए चार रूटों में निजी बसों का संचालन होता है। इन रूटों पर एक भी बस नहीं चली। बाहर से पहुंचे यात्रियों को बस स्टैंडों में वाहनों को घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ा।
इंतजार के बाद उन्हें विक्रम या फिर लोडरों से गंतव्य को जाना पड़ा। हालांकि अधिकांश बसें चुनाव ड्यूटी में लगी है। दो से तीन बसें हर रूट पर बची थीं। इन्हें भी संचालकों ने बंद रखा।