फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टधातु की चोरी मूर्तियों की तलाश में हांफी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के पक्का तालाब स्थित प्राचीन मंदिर से चार फरवरी की शाम साढ़े सात बजे तीन अष्टधातु समेत पांच मूर्तियों की चोरी में 19 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मूर्तियों का सुराग नहीं लगने से भक्तों में नाराजगी व्याप्त है। पुलिस वारदात में बांदा, हमीरपुर के चोरों का हाथ मान रही थी। पुलिस का यह तीर भी हवा निकला है।
विज्ञापन

पक्का तालाब स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी केशवदास महाराज चार फरवरी की शाम परिसर स्थित शिवमंदिर में ताला लगाने गए थे। इसी दौरान श्रद्धालु बनकर मंदिर पहुंचे दो युवक मूर्तियां चुराकर भाग निकले थे।
तीन अष्टधातु की मूर्तियां राम, लक्ष्मण, जानकी और दो पीतल की मूर्तियां चोरी हुई थी। 19 दिन बीतने के बाद मूर्तियों का सुराग नहीं लगा है। आसपास के सीसीटीवी पुलिस ने खंगाले थे।
विज्ञापन

फुटेज में दिखने वाले संदिग्धों की पुलिस धरपकड़ में नाकाम है। चोरों की तलाश में पुलिस ने बांदा, हमीरपुर के मूर्ति चोरों के बारे में भी छानबीन की। उनसे भी कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस मामले में अभी तक हवा में तीर चला रही है। स्वॉट टीम प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि मूर्ति चोरी मामले में सुराग लगाया जा रहा है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें