फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं गांव में बुखार ने फैलाया पैर, 28 मरीज मिले

विज्ञापन
साईं गांव कैंप लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते डाक्टर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
चौडगरा। मलवां ब्लाक के साईं गांव में डेंगू का एक मरीज मिलने से दहशत का माहौल है। पीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने रविवार को गांव पहुंचकर मरीजों का परीक्षण किया और दवाइयां बांटीं। आठ मरीजों के रक्त का नमूना लेकर मलेरिया जांच के लिए भेजा। बुखार से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

साईं गांव में हर साल बुखार पैर पसारता आ रहा है। इस साल भी ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। बुखार पीड़ित मरीज जवाहर तिवारी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।
जानकारी होने पर पीएचसी गोपालगंज प्रभारी डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी ने डॉ. अरविंद सरोज के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम साईं गांव भेजी। गांव में 28 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

इसमें आठ लोगों के मलेरिया के नमूने लिए गए। शेष को दवाएं वितरित की गईं। इसके साथ सभी का कोरोना टेस्ट भी किया गया, जिसमें सभी निगेटिव पाए गए। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि साईं गांव में एक रोगी को डेंगू होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

मलेरिया के जांच के सैंपल लिए गए हैं। समाजसेवी दशरथ सिंह ने बताया कि गांव में सफाई कर्मी नियमित सफाई नहीं कर रहा है। इससे बीमारी और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें