फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला भट्ठी के अवैध संचालकों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा तहसील क्षेत्र में कोयला भट्ठियों का अवैध ढंग से संचालन करने में वन विभाग की टीम ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा वन रक्षक की ओर से दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

खागा तहसील रेंज के वन रक्षक विमल सिंह हथगाम थाना क्षेत्र के अमिलिहापाल गश्त पर शुक्रवार को पहुंचे थे।
जहां उन्हें अवैध ढंग से कोयला भट्ठी संचालित मिली। भट्ठी का संचालन देवेंद्र सिंह निवासी छिवलहा हथगाम कर रहे थे।
वन रक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 8 नवंबर को भी मुकदमा कराया गया था। इसके बाद भी वह लगातार भट्ठी का संचालन कर रहा है।
दूसरी कोयला भट्ठी डिघवारा गांव में संचालित मिली। यह भट्ठी डिघवारा के लाल मियां संचालित कर रहे थे।
उनका लाइसेंस 2019 के बाद नवीनीकृत नहीं कराया गया है। बगैर लाइसेंस के भट्ठी का संचालन कर रहे है। वन रक्षक विमल सिंह ने बताया कि उन पर भी मुकदमा दर्ज करा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें