फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गांव के दो लोगों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जाति सूचक शब्द बोलकर गालियां दी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि 17 नवंबर 2020 की शाम वह जंगल जा रही थी। रास्ते मे गांव के बृजेश कुमार और लखन मौर्य ने उसे पकड़ लिया।
दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गाली गलौज की। घटना की शिकायत उसने पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने कोर्ट की शरण ली।
प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर सिंह ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना क्षेत्राधिकारी खागा करेंगे।