फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दुधमुंहे को छीनने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे के चंदागली में शनिवार रात एक घर में घुसकर मां के आंचल से मासूम बच्चे को छीनने की कोशिश हुई। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

चंदागली निवासी खुर्शीद राईन की पत्नी हाशमी छह माह के बच्चे को दूूध पिला रही थीं। घर में कोई और नहीं था। इस दौरान अचानक एक युवक घर पहुंचा और बच्चे को छीनने की कोशिश करने लगा।
महिला ने विरोध किया। दोनों के बीच छीनाझपटी हुई। जोर जबरदस्ती के दौरान महिला बच्चे को लेकर घर के बाहर पहुंची। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

खुर्शीद ने बताया कि आरोपी युवक आसपास का नहीं है। वह बच्चा चोर गिरोह का सदस्य मालूम हो रहा है। उसे शादी के 12 साल बाद पुत्र हुआ है। बच्चे को चोरी करने के पीछे किसी की साजिश भी हो सकती है। प्रभारी निरीक्षक राकेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें