फतेहपुर। शहर में जाम की समस्या आम बात हो गई है। रविवार को पटेल नगर चौराहे पर आड़े तिरछे खड़े वाहनों के चलते करीब पौन घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान पैदल निकलने वाले राहगीरों को भी दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
वाहनों के आड़ा तिरछा खड़े होने के कारण रोज जाम की समस्या कहीं न कहीं बनी रहती है। शहर के पटेल नगर से वर्मा चौराहे तक तो जाम की समस्या आम है। ज्वालागंज बस अड्डा में ई-रिक्शा व रोडवेज बसों के सड़क किनारे खड़े होने के कारण जाम लगा रहता है।
इससे राहगीर को हलाकान होना पड़ता है। चौराहे, तिराहों पर लगने वाले पिकेट ड्यूटी पर पुलिस कर्मी भी अनदेखी किए रहते हैं। आड़े तिरछे खड़े वाहनों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।