फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी लदा ओवरलोड ट्रैक्टर पलटने से हाइवे पर लगा जाम

विज्ञापन
हाइवे में पलटा पड़ा ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
चौडगरा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गंगा किनारे से मिट्टी लादकर घाटमपुर जा रहा ट्रैक्टर गुरुवार शाम अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे मिट्टी सड़क पर फैल गई और हाईवे परक जाम लग गया।
विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों खड़े हो गए, जिससे लंबा जाम लग गया। पुलिस ने हाइड्रा मशीन से ट्रैक्टर व ट्राली सड़क से हटवाई। तब करीब एक घंटे बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया।
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार नहर पुल के पास मिट्टी से लदी ओवर लोड ट्रैक्टर हाईवे पर चढ़ते ही अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद हाईवे की एक लेन पर यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन

दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने हाइड्रा मशीन से ट्रैक्टर व ट्राली को किनारे कराया। इसमें पुलिस को करीब एक घंटे का वक्त लग गया। उसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।
बताया गया कि कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मवइया, गुनीर में मिट्टी खनन चल रहा है। खनन से कानपुर, घाटमपुर व अन्य क्षेत्रों के ट्रैक्टर मिट्टी लादकर गुजरते हैं। चालक चेकिंग से बचने के लिए तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाते हैं।
इससे हादसों का खतरा बना रहता है। एक पखवारे पहले खनन क्षेत्र में एक ओवरलोड मिट्टी भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी ने बताया कि ट्रैक्टर हटवाकर यातायात बहाल कराया गया है। खनन पर कार्रवाई संबंधित विभाग करता है।

हाइवे में ट्रैक्टर पलटने से लगा जाम। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें