फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल, हैलट रेफर

विज्ञापन
हादसा स्थल पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
थरियांव। खागा कोतवाली क्षेत्र के महिचा मंदिर पलवा मोड़ के पास गुरुवार दोपहर बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र के जहानपुर निवासी विजय कुमार (22) बाइक से अपनी बहन के घर आलीमऊ थाना हथगाम जा रहा था। इस दौरान सवंत की तरफ से मलवां थाने के फूटहागंज निवासी सीताराम (52) और पंचू (40) निवासी खेसहन गाजीपुर बाइक से हाईवे की तरफ आ रहे थे।
सवंत गोशाला के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों बाइकों के सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। ऐसे में तीनों के सिर में चोट लगी।
विज्ञापन

हादसा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां से तीनों को डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें