फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंचे युवकों ने मशीन पर लगवाया अंगूठा और खाते से निकाल ली रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में साइबर अपराधियों ने ठगी का तरीका बदल दिया है। इस बार दो बाइक सवार युवक एक घर में पहुंचे और बीमा की बात कहकर फिंगर डिवाइस मशीन पर दंपती के अंगूठे का निशान ले लिया। कुछ देर बाद दोनों के खाते से रकम निकल गई।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरई निवासी संता रैदास के घर बुधवार शाम को दो बाइक सवार पहुंचे। उन्होंने बताया कि कोरोना टीका लगवाने के बाद भी अगर यह संक्रमण होता है तो बीमा के जरिये लाभ मिलेगा।
संता रैदास से बीमा कराने के लिए आधार कार्ड मांगा। इस पर उन्होंने अपना आधार दे दिया। इस बीच उसकी पत्नी निर्मला भी आ गई। युवकों ने दोनों के आधार कार्ड लिए और इसके बाद फिंगर डिवाइस मशीन पर दोनों के अंगूठे का निशान लेकर चले गए।
विज्ञापन

संता के मोबाइल पर कुछ देर बाद रुपये निकल जाने का मैसेज पहुंचा। तब दंपती प्रधान उग्रसेन गोयल के पास पहुंचे। प्रधान ने जनसेवा केंद्र में खाते की जांच कराई। तो संता के खाते से 8800 रुपये और निर्मला के खाते से 3000 रुपये निकल जाने का पता लगा। दंपती बैंक पहुंचे और खातों की जांच कराई। पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें