फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों के साथ मारपीट करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर। सिपाहियों के साथ मारपीट करके और उनकी बाइक तोड़ने वाले तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाने में तैनात सिपाही अंशू मलिक व सोनू गुप्ता बाइक से शनिवार को खागा गए थे। जहां से वापस लौटते समय विक्रमपुर मोड़ के पास बाइक सवार एक युवक ने चलती बाइक से थूका तो उसकी छींटे सिपाही की वर्दी पर पड़ गईं।
यह देख सिपाही ने उसे टोका तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बाइक सवार तीन युवकों ने सिपाहियों को पकड़कर पीट दिया और उनकी बाइक भी तोड़ दी।
सिपाहियों ने इसकी सूचना थाने में दी तो पुलिस बल मौके पर पहुंचा और युवकों को पकड़ लिया। तीनों की पहचान सुलेमान, सलीम, इस्लाम निवासी बबुल्लापुर थाना खागा के रूप में हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुल्तानपुर घोष एके गौतम ने बताया कि तीनों के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, बाइक तोड़ने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें