फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर से बैट्री चुराने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बैट्री चोरी के आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
धाता। 29 सितंबर की रात अढ़ौली में लगे एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। उनके पास से चोरी की बैटरी, तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

अढ़ौली में लगे मोबाइल टावर से 29 सितंबर को आठ बैटरी चोरी हो गईं थीं। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक धाता संजय तिवारी ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह खखरेरू के रावण मैदान के पास स्थित मोहम्मद अयूब की दुकान से दो लोगों और दुकानदार को पकड़ा हैं।
इनके पास से अढ़ौली टावर से चुराई गईं आठ बैटरी व एक अन्य बैटरी बरामद हुई है। पकड़े गए युवकों के नाम आकाश सिंह उर्फ प्रिंशू सिंह निवासी सरसौली, अनुज सिंह उर्फ छोटू निवासी बम्हरौली व अयूब निवासी रावण मैदान खखरेरू हैं।
विज्ञापन

पुलिस को आकाश सिंह के पास से एक तमंचा व कारतूस भी मिला है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया के आकाश के खिलाफ धाता व खखरेरू थाने में पहले भी चोरी व आर्म एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें