फतेहपुर। मीटर खराब होने पर अनुमानित रीडिंग से बिल वसूलने की समस्या अब खत्म हो जाएगी। अब 10 किलोवॉट से जो अधिक के कनेक्शन हैं, उनमें दो मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए बिजली विभाग ने 520 उपभोक्ताओं की सूची बनाई है और मीटर लगाने का काम भी शुरू करा दिया है।
बिजली विभाग ने आकाश इंटरप्राइजेज को मीटर लगाने की जिम्मेदारी दी है। 10 किलोवॉट से अधिक के कनेक्शन में दो मीटर लगाए जाएंगे और उन्हीं की रीडिंग पर बिजली बिल जमा होगा।
उप खंड अधिकारी मीटर संजय कुमार ने बताया कि मीटर खराब हो जाने के कारण उपभोक्ताओं से अनुमानित रीडिंग के आधार पर बिल वसूला जाता है।
ऐसे में बहुत से उपभोक्ता शिकायत करते हैं कि रीडिंग कम थी और बिजली का बिल अधिक लिया गया है। इस समस्या को हल कराने के लिए दो मीटर लगाए जा रहे हैं।
दो मीटर लगाने से न तो उपभोक्ताओं को दिक्कत होगी और न ही विभाग को नुकसान होगा। दिसंबर महीने में सभी उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगा दिए जाएंगे।