फतेहपुर। ऑटो पार्ट्स की दुकान का शटर तोड़कर मंगलवार रात चोर नगदी और कीमती पार्ट्स चुरा ले गए। दुकानदार ने सुबह शटर टूटा देखकर 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की है।
बाकरगंज मोहल्ला निवासी लल्लू खान की हाईवे पर पोस्टमार्टम हाउस गड़रियनपुरवा मोड़ पर ऑटो पार्ट्स की दुकान है। वह मंगलवार रात को दुकान बंद कर घर चले गए। आसपास के दुकानदारों ने बुधवार सुबह दुकान का शटर टूटा देखकर उन्हें सूचना दी।
दुकानदार मौके पर पहुंचा। तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। दुकानदार ने बताया कि गोल्लक से करीब 70 हजार रुपये नगद, करीब ढाई लाख कीमत के पार्ट्स चोरी हुए हैं।
लल्लू ने बताया कि पहले भी उसकी दुकान और पड़ोसी खराद की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। चौकी इंचार्ज दीनानाथ यादव मौके पर जांच करने पहुंचे। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।