फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी की दुकान में सेंध लगाकर चोरी

विज्ञापन
मंझेपुर बाजार में पटाखे की दुकान की दीवार में कटी सेंध। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जाफरगंज। थानाक्षेत्र के मांझेपुर बाजार में मंगलवार रात सेंध लगाकर चोरों ने आतिशबाजी की दुकान से नगदी और हजारों के पटाखों चोरी कर लिए। दुकानदार ने सुबह दुकान खोली तो घटना की जानकारी हुई। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

जहानाबाद थाने के कस्बा निवासी आफताब की दुकान मांझेपुर बाजार स्थित यादव मार्केट में आतिशबाजी की दुकान है। वह मंगलवार की शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे।
बुधवार को सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे। तो दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई देखी। उन्होंने बताया कि चोर गोल्लक का ताला तोड़कर 52 सौ रुपये की नगदी, आतिशबाजी का समान उठा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक थानाध्यक्ष रामू यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें