फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने लीकेज पाइप लाइन को सही कराने की ली सुधि

विज्ञापन
27 दिसंबर को प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। तहसील मार्ग पर लीकेज पाइप लाइन को नगर पालिका ने सही कराने का काम शुरू करा दिया है। लीकेज के कारण पाइप लाइन का पानी सड़क में भर रहा था।
विज्ञापन

गांधी चौराहे के पास तहसील मार्ग में लीकेज पाइप लाइन से पानी एक सप्ताह से भर रहा था। पानी पूरे सड़क में भरने और वाहनों के निकलने पर कीचड़ की समस्या बनी थी। बाइक सवार गिरकर चोटिल भी होते थे।
विज्ञापन

इस मुद्दे पर अमर उजाला ने 27 दिसंबर को खबर प्रकाशित की, तो पालिका को सुधि आई। मंगलवार को टीम भेज कर पालिका ने लीकेज पाइप लाइन को सही कराने का काम शुरू करा दिया। ईओ नगर पालिका निरुपमा प्रताप ने बताया कि पाइप लाइन के लीकेज को सही कराया जा रहा है।

गांधी चौराहे के समीप लीकेज पाइप लाइन ठीक करते पालिका कर्मचारी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें