फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-सेवा केंद्र से मिलेंगी कोर्ट सम्बन्धी 14 सेवाएं

विज्ञापन
दीवानी परिसर में बने ई-सेवा केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ करते जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार तृतीय। स? - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। ई-सेवा केंद्र से न्यायालय संबंधी 14 सेवाएं वादकारियों को मिलेंगी। इसका सबसे बड़ा फायदा उन वादकारियों व अधिवक्ताओं को होगा। जो दूर से आते हैं और उन्हें सूचनाओं के लिए परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

वह इसके माध्यम से सूचनाएं पा सकेंगे। यह बात शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार तृतीय ने न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन करने के दौरान कही।
नोडल अधिकारी कंप्यूटर/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद अहमद खान व सिस्टम आफिसर उमेश द्विवेदी व सिस्टम असिस्टेंट अमित सिंह ने बताया कि ई-सेवा केंद्र अधिवक्ता और वादकारियों की सेवा के लिए हैं।
विज्ञापन

ई-सेवा के माध्यम से मुकदमों की स्थिति, सुनवाई की अगली तारीख व अन्य विवरण, प्रकरणों की ई-फाइलिंग में सहायता, न्यायालय शुल्क के ऑनलाइन भुगतान में सहायता, ई-कोर्टस सर्विसेेेज एप के बारे में जानकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जानकारी, न्यायाधीशों के अवकाश पर होने की जानकारी, निशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी, जेल में निरूद्व बंदियों से मुलाकात के लिए ई-मुलाकात में सहायता, न्यायालयों में यातायात चालान के साथ-साथ कई छोटी प्रवृत्ति के अपराध को निपटाने के संबंध में जानकारी, ई-कोर्ट परियोजना के अंतर्गत डिजिटल रूप से उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी, ई-कोर्ट परियोजना ईमेल के माध्यम से न्यायिक आदेश/निर्णय की प्रति प्राप्त करने व अन्य न्यायिक पूछताछ की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें