फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर किशोरी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी ने गुरुवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

अढ़ावल गांव के इमलिहाडेरा निवासी ननका निषाद की बेटी अंजना देवी (14) गुरुवार शाम पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई बुघराज निषाद के छठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी।
रात 11 बजे पिता से घर की चाबियां लेकर अंजना घर लौट आई थी। कुछ देर बाद पिता भी घर पहुंचा और बाहर चारपाई पर सो गया। शुक्रवार सुबह नींद खुली। तो कमरे में अंजना को पंखे के हुक से लटकता देखा।
विज्ञापन

परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी की मां की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। किशोरी पिता और तीन छोटे भाइयों के साथ रहती थी। ग्रामीणों में चर्चा रही कि एक माह पहले किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद से किशोरी मानसिक तनाव में थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। आत्महत्या की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें