फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर एक घंटे हाईवे जाम

विज्ञापन
हाइवे में हादसे के बाद कंटेनर में फंसा चालक व लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र हाईवे पर कैंची मोड़ के पास कंटेनर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस बीच कंटेनर के पीछे चल रहे बाइक सवार दंपति उससे टकरा गए। हादसे के बाद एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

नउवाबाग से ईंट लादकर एक ट्रैक्टर जा रहा था। कैंची मोड़ पर मुड़ने के लिए ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक मारी। तो पीछे से आ रहा कंटेनर ट्रैक्टर से टकरा गया। कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ गया और क्षतिग्रस्त हो गया।
ट्रैक्टर की सारी ईंट हाईवे पर फैल गई। इस दौरान कंटेनर में पीछे से बाइक सवार दंपति जा टकराए। जेसीबी से कंटेनर का केबिन तोड़कर चालक बलविंदर निवासी चंदूपुर जिला गुरुदासपुर प्रांत पंजाब को निकाला गया।
विज्ञापन

वहीं हादसे में कानपुर के बाइक सवार कंचन शर्मा और उसके पति रमेश शर्मा घायल हुए। कंचन का मायका शाह कस्बा है। वह त्योहार पर पति के साथ आई थी। तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें