फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कलाकार ने छत से कूदकर दी जान

विज्ञापन
हृतिक शुक्ला की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। युवा कलाकार ह्रितिक शुक्ल ने गुरुवार दोपहर छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि वह दुर्घटना के बाद से मानसिक तनाव में रहता था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कलक्टरगंज निवासी ह्रितिक शुक्ला (27) करीब 4 साल पहले डांस एकेडमी का संचालन करता था। वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था।
उसका लगातार इलाज होने के बाद भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसलिए वह मानसिक तनाव में था। गुरुवार दोपहर वह घर की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। सिर में चोट लगने से हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन

परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि युवक एक्सीडेंट के बाद पूरी तरीके से ठीक भी नहीं हो पा रहा थे। उसके बोलने और चलने में दिक्कत थी।
वह यू ट्यूब पर डांस वीडियो बनाने के साथ ही लघु और भोजपुरी फिल्मों में कोरियोग्राफी का काम करता था। जुलाई में प्रसिद्ध लेखक असगर वजाहत के नाटक सबसे सस्ता गोश्त में हिंदू नेता की भूमिका अदा की थी।
वह मूल रूप से असोथर कस्बे का रहने वाला थे। उनके पिता गाजीपुर में कस्बे में नलकूप के सामान की दुकान है। बेटे की मौत से मांसा देवी, छोटा भाई सूरज का हाल बेहाल दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें