फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने टेम्पो चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। बस स्टैंड में 25 जनवरी की शाम को टेंपो का नंबर लगाने को लेकर एक युवक ने टेंपो चालक को डंडे से जमकर पीटा। घायल चालक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थरियांव के रहने वाले मुन्ना ने बताया कि वह टेंपो का मालिक है और खुद गाड़ी चलाता है। 25 जनवरी की शाम वह बस स्टैंड खागा, पुलिस चौकी के सामने खड़ा था।
इस दौरान गांधी पार्क निवासी एक युवक डंडा लेकर आया और उसे गाली देते हुए जमकर पीटा। जिससे वह जख्मी हो गया। उसने बताया कि युवक, बस स्टैंड पर गाड़ियों का नंबर लगवाता है और अवैध वसूली करता है। इंस्पेक्टर खागा आनंद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

शातिर को तमंचे के साथ पकड़ा
फतेहपुर। असोथर पुलिस ने नरेंद्र उर्फ खिच्चर निषाद निवासी कठौता मजरे बैराना को विधातीपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि उसके पास से तमंचा मिला है। उस पर पहले से थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें