फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर आई किशोरी गंगा नदी में डूबी, खोजबीन जारी

विज्ञापन
हाजीपुर गंग में गंगा घाट पर मौजूद पुलिस व लगी भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हुसैनगंज। गंगा में रविवार को एक किशोरी सीढ़ियों में फिसल कर डूब गई। उसकी देर शाम तक खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आसपास जाल डलवाया है। किशोरी की सोमवार को भी खोजबीन की जाएगी।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के लौधोरा गांव निवासी राकेश लोधी की पुत्री कोमल (15) अपनी बड़ी बहन गुड़िया पत्नी रमेश के घर थानाक्षेत्र के ही हाजीपुरगंग घूमने एक सप्ताह पहले आई थी। वह रविवार दोपहर को गांव किनारे गंगा घाट पर लड़कियों के साथ पहुंची थी।
नदी में नहाने के बाद वह कपड़े धोने लगी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी की गहराई में चली गई। उसके साथ आईं लड़कियों ने परिजनों को खबर दी। परिजन और ग्रामीणों की भीड़ घाट पर पहुंची।
विज्ञापन

ग्रामीण गोताखोर किशोरी की तलाश में जुट गए। भिटौरा चौकी इंचार्ज विजय त्रिवेदी सूचना पर पहुंचे। उन्होंने नदी में जाल डलवाकर किशोरी की खोजबीन शुरू कराई लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।
किशोरी से तीन छोटे भाई सुनील, श्यामू, राजू और दो बहनें अनीता, अर्चना हैं। बड़ी बहन गुड़िया और परिजन घाट किनारे रोते-बिलखते दिखे। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि किशोरी की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें