फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव किया। किसी तरह से पुलिस ने हालातों पर काबू पाया। हमले में एक पक्ष से वकील लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

कुछ पुलिस कर्मियों को भी पत्थर लगे हैं। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 18 नामजद और कई अज्ञात ग्रामीणों पर बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, गांव के लोग एसपी से जबरन जमीन में कब्जा कराए जाने की शिकायत लेकर पहुंचे।
आदमपुर गांव निवासी शिवशोभन तिवारी वकील हैं। उनके खिलाफ ग्रामीणों ने डेढ़ माह पहले ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने जमीन की जांच की।
विज्ञापन

करीब 15 बीघा जमीन वकील के कब्जे से मुक्त कराई और ग्राम समाज में शामिल कराई। कुछ खेत वकील के निकले। खेत में धान की फसल काटने का ग्रामीणों ने विरोध किया।
वकील पक्ष को गुरुवार शाम लेखपाल प्रदीप श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष अरविंद सिंह फोर्स के साथ कब्जा दिलाने मौके पर पहुंचे। इस पर ग्रामीणों ने पथराव किया। कुछ पुलिस कर्मियों को भी पत्थर लगे।
पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया। वकील का आरोप है कि कुल्हाड़ी से उसके सिर में हमला किया गया। जिसमें उनका सिर फट गया। बेटा पवन भी हमले में घायल हुआ।
पवन की ओर से किशन, सुनील, कमलेश, गुलाब, मनोज, रज्जू, शिवम, राजेश, भूरा, कंधई, जगतपाल, अर्जुन, राम विशाल, राम प्रसाद, राम सजीवन, सुमन, जवाहर, मनोज व अन्य लोगों के खिलाफ घेरकर पथराव किए जाने और कुल्हाड़ी से हमले की तहरीर दी।
दूसरे पक्ष के ग्रामीण एसपी से मिलने पहुंचे। पुलिस और राजस्व टीम पर गुमराह कर कब्जा कराने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि तीन लोगों की धरपकड़ की गई है। आरोपियों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तेरह लोगों को पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें