जाजीपर स्थित संदीप सिंह के आवास पर बैठी पुलिस। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
धाता। प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने की योजना बना रहे भारतीय किसान संगठन के प्रदेश सचिव को पुलिस ने घर पर ही नजरबंद कर दिया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने को कहा।
धाता में किसान संगठन के प्रदेश सचिव संदीप सिंह के नेतृत्व में जाजीपर मोहल्ले के पास कृषि कानूनों और लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में पीएम का पुतला फूंका जाना था।
इसकी भनक पुलिस को लग गई। एसडीएम आशीष कुमार, सीओ जीडी मिश्रा, इंस्पेक्टर खखरेरू संजय तिवारी फोर्स सहित प्रदेश सचिव के आवास पर पहुंचे और उन्हें नजरबंद कर दिया।
इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को शांत करते हुए उन्हें शांति के साथ प्रदर्शन करने को कहा। इस मौके पर मार्केंडेय सिंह, प्रमोद गुप्ता, चंद्रहास मिश्रा, नागेंद्र यादव, गनेश सोनकर, मकेश सिंह, लाल सिंह मौजूद रहे।