फतेहपुर। दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट का प्रताड़ित करने में पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी के अमरनाथ तिवारी का डेरा निवासी गुरुदत्त तिवारी की बेटी गुंजन की शादी 19 फरवरी 2018 को खागा कोतवाली क्षेत्र के मझटेनी गांव निवासी जितेंद्र प्रताप तिवारी के साथ हुई थी।
शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए पति उसके साथ मारपीट करने लगा। उसके बाद मायके भेज दिया। शादी की मध्यस्थता कराने वाले शालिगराम ने ससुरालीजनों से बातचीत की।
उसके बाद दो-तीन बार गुंजन अपनी ससुराल गई। इस दौरान भी पति उसे अक्सर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देता रहा। किसी तरह ससुराल में दो साल बीते। इसके बाद से वह मायके में आकर रहने लगी।
मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति जितेंद्र प्रताप, बिंदेश तिवारी ससुर, सुधा सास, ज्ञानेंद्र तिवारी देवर, गुंजन, छाया ननद के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर मारपीट और दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की है। महिला थाना प्रभारी नमिता सिंह ने बताया मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।