फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर की पत्नी को निर्वस्त्र कर पीटने का सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्लाट पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में डॉक्टर की पत्नी को निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में कोर्ट के आदेश पर मलवां पुलिस ने सात लोगों पर बलवा, छेड़खानी, धमकी, एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम निवासी एक डॉक्टर (एनेस्थिक) ने मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं हाईवे पर कई साल पहले जमीन खरीदी थी। जमीन पर निर्माण कराने आठ सितंबर 2021 को डॉक्टर की पत्नी मजदूरों को लेकर पहुंची थी।
इस दौरान सुमित्रा मौर्या पत्नी शिवबाबू, शिवबाबू, छेदीलाल उर्फ मखलू मौर्या, छग्गू, अंकुल, रामसेवक, सुरेंद्र मौर्या निवासी कोराईं पहुंचे। डॉक्टर की पत्नी का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग एक राय होकर प्लाट पर आए।
विज्ञापन

जातिसूचक शब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसके विरोध करने पर लात, घूंसों और डंडे से मारने पीटने लगे। उसके कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया और छेड़खानी की।
किसी तरह से वह जान बचाकर भागी और थाने में शिकायत की। पुलिस के मुकदमा नहीं दर्ज किया, तो उसने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मामला एससी/एसटी एक्ट का होने के चलते जांच सीओ सिटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें