फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर ढहने से सात बकरियों की मौत,गृहस्थी बर्बाद

विज्ञापन
थैयापुर गांव में गिरा कच्चा मकान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हुसैनगंज। कच्चा घर ढहने से सात बकरियों की मौत हो गई। गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। गृहस्वामी ने राजस्व कर्मियों को सूचना दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मथैयापुर गांव निवासी चंद्रभूषण पासवान ने बताया कि सोमवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे परिवार के साथ सो रहा था। घर के अंदर का हिस्सा रात को अचानक भरभरा कर ढह गया।
विज्ञापन

घर ढहने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाया, लेकिन मलबे में दबने से सात बकरियों की मौके पर मौत हो चुकी थी। गृहस्थी में बेड, बक्सा समेत हजारों का सामान व अनाज मलबे में दबने से बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें