फतेहपुर। सदर कोतवाली से 100 कदम की दूरी पर ई-रिक्शा चालक से स्कूटी सवार लुटेरे मोबाइल छीनकर फरार हो गए। चालक ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की।
कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा निवासी सुनील कुमार रिक्शा चालक है। वह शुक्रवार रात 9 बजे वह रिक्शा खड़ा करके पैदल फोन में बात करते हुए अपने घर जा रहा था।
वह कोतवाली के सामने वाली रोड कटरा अब्दुल गनी पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे स्कूटी सवार तीन लुटेरे उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले। उसने काफी दूर तक लुटेरों का पीछा किया, लेकिन पकड़ने में असफल हो गया।
उसने बताया कि मामले की शिकायत कोतवाली में की। चालक ने बताया कि पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की है। कोतवाली पुलिस इधर-उधर दौड़ाने का काम कर रही है। वह एसपी से मामले की शिकायत करेगा। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।