फतेहपुर। साइबर अपराधियों ने संविदा कर्मी को झांसा देकर उसके खाते से 80 हजार रुपये उड़ा दिए। मामले की शिकायत युवक ने साइबर सेल में की है।
मलवां थाना क्षेत्र के असवार तारापुर निवासी विनोद कुमार डीपीआरओ कार्यालय में सविंदा पर तैनात है। शुक्रवार की शाम उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने बताया कि वह उसका रिश्तेदार है।
उसके फोन पे से रुपये नहीं ट्रांसफर हो रहे है। इसी वजह से उसके फोन पे खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं। जिसका एक लिंक भेजा है। जिसका लिंक खोल कर देख लो। इस पर विनोद कॉलर के झांसे में आ गया।
पीड़ित ने जैसे ही लिंक खोला उसके फोन पे से पांच बार में 80 हजार की रकम निकल गई। उसने घटना की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर सेल से की है। पुलिस मामले की जांच शुरू की है।