फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति : 9वीं से लेकर स्नातक के बच्चों को आवेदन का एक और मौका

विज्ञापन
22 अक्टूबर को प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। नौंवी-दसवीं से लेकर 11-12, स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। पिछले आवेदन की निर्धारित तिथि के आखिरी दिनो में समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट न चलने से बड़े पैमाने पर विद्यार्थी छात्रवृत्ति आवेदन नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

इन छात्रों के पास आवेदन करने का कोई विकल्प नहीं रह गया है। अब एक बार फिर से सभी वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति में आवेदन करने का आखिरी मौका दे दिया गया है।
बीती 22 अक्तूबर को अमर उजाला ने 22 हजार से अधिक विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें समाज कल्याण की वेबसाइट ठप होने के कारण आवेदन करने में आ रही अड़चनों का मुद्दा उठाया गया था।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के अगले दिन 23 अक्तूबर को समाज कल्याण अधिकारी ने शासन को पत्र लिखा था। इसकी खबर भी प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
इसमें बताया गया था कि पहले दिन की खबर छपने के बाद विभाग हरकत में आया और शासन को छात्र-छात्राओं की समस्या से अवगत कराया गया था। अभी तक पूर्व दशम में नौवीं-दसवीं के कुल 8155 और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत 11-12 से परास्नातक तक के 10074 छात्र-छात्राएं आवेदन कर चुके हैं।
इस तरह से अभी तक दोनों योजनाओं में 9वीं से लेकर परास्नातक तक के 26036 विद्यार्थियों ने आवेदन कर दिया है। मगर जिले भर में अभी भी तकरीबन आठ से नौ हजार बच्चों का आवेदन होना शेष रह गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्र ने बताया कि पूर्व दशम छात्रवृत्ति में नौवीं और दसवीं के बच्चों के लिए पुन आवेदन करने का दूसरा और आखिरी मौका आज 29 अक्तूबर से 19 नवंबर तक का मौका है।
इन आवेदनों को आगे बढ़ाने के लिए विद्यालयों के पास 30 अक्तूबर से 23 नवंबर तक का मौका है। इसी क्रम में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत 11-12 से लेकर परास्नातक के विद्यार्थियों के लिए आवेदन करने का दूसरा मौका आज 29 अक्तूबर से 30 नवंबर तक है। इनके आवेदनों को विद्यालय महाविद्यालयों को 3 दिसंबर तक अग्रसारित कर देना होगा।
.................
दशमोत्तर छात्रवृत्ति में अब तक इस तरह हो चुके आवेदन
श्रेणी - 11-12 - स्नातक/उससे ऊपर
एससी - 5416 - 5250
सामान्य - 2391 - 4824
---------------------------------------------
कुल - 7807 - 10074
--------------------------------------------
दशमोत्तर छात्रवृत्ति में अब तक हो चुके आवेदन
श्रेणी - 9 - 10
एससी - 5939
सामान्य - 2216
------------------------------
कुल - 8155
------------------------------
तीन वर्षों में इस तरह हुए आवेदन
वर्ष - आवेदन
2019-20 - 30718
2020-21 - 31468
2021-22 - 26036
---------------------
सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने का यह आखिरी मौका है। इस बार भी यदि कोई चूक गया तो दूसरा मौका नहीं मिलेगा। छात्र-छात्राएं आवेदन के लिए निर्धारित तिथि के आखिरी दिन का इंतजार न करें, अभी से आवेदन कर लें। - केएस मिश्र, समाज कल्याण अधिकारी।

23 अक्टूबर को प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें