फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में 21 लोगों पर बलवे का मुकदमा दर्ज किया गया है। पटेल नगर चौराहे पर 21 दिसंबर को पक्षों के बीच बहस के बाद मारपीट हुई थी।
एक पक्ष से शादीपुर मोहल्ला निवासी करन का आरोप है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरजीत पटेल उर्फ बबलू कालिया, सर्वेश, सैलाब, अंकित और उनके सात-आठ साथियों ने बहस के दौरान उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
जिसमें उनके मित्र अभिषेक शुक्ला की चेन टूटकर गिरी और चोटें आई हैं। उधर, मलवां के दीवान का पुरवा निवासी अमरजीत की तहरीर पर अभिषेक शुक्ला, राजवर्धन सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव, करन चौधरी और पांच अज्ञात साथियों पर मारपीट, गाली गलौज के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों पक्षों पर बलवा, मारपीट, तोड़फोड़, गाली-गलौज की रिपोर्ट दर्ज की गई है।