फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल के घर हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। विजय नगर में लेखपाल के घर से हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छत पर लगे लोहे के जालीदार गेट की जांच की। इसके बाद मोहल्ले के लोगों से बातचीत की। ताकि कोई सुराग मिल सके।
विज्ञापन

बता के विजय नगर निवासी लेखपाल रामरूप पाल बुधवार की सुबह लखनऊ गए थे। घर में उनकी पत्नी व माता-पिता थे। दोपहर दो बजे वह तीनों तहसील के पीछे चल रहे एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में चले गए और शाम को छह बजे लौटे।
लौटने पर पता चला कि अलमारी खुली है और उसमें रखा कैश व जेवर चोरी हो चुका है। रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को खबर मिली तो इसकी जांच शुरू हुईं। रामरूप पाल के मुताबिक चोर करीब चार लाख रुपये नकद व जेवर ले गए हैं।
विज्ञापन

जिसकी कीमत दस लाख रुपये है। पुलिस गुरुवार को उनके घर पहुंची और छत की सीढ़ी पर लगे दरवाजे की जांच की। अनुमान है कि चोर इसी रास्ते अंदर आया होगा, क्योंकि घर में बाहर से ताला बंद था और अंदर आने का और कोई रास्ता नहीं है।
पुलिस ने दरवाजे की बारीकी से जांच की और फिर इसके बाद मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की। जिस दरवाजे की पुलिस जांच कर रही है, वह लोहे का जालीदार है।
इसमें दुबले-पतले आदमी का हाथ बाहर से अंदर जा सकता है। अनुमान के अनुसार चोर छत पर पहुंचा और हाथ डालकर उसने दरवाजे की कुंडी खोली गई और नीचे उतर आया।
दरवाजे की धूल पर थी निगाहें
पुलिस जब दरवाजे को चेक कर रही थी तो उनकी निगाहें लोहे के राड पर पड़ी धूल पर थी। दरवाजे को काफी समय से साफ नहीं किया गया था। ऐसे में वहां पर धूल चिपकी हुई थी।
जबकि बाहर से अंदर या अंदर से बाहर हाथ डालकर दरवाजा खोलने पर धूल पर निशान बनने चाहिए थे या फिर धूल साफ हो जानी चाहिए थी, जो पुलिस को देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें