खागा। गदाई मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। उसका आरोप है कि शुक्रवार को उसका एक रिश्तेदार घर आया और उसे 500 रुपये देकर बाजार भेज दिया। इसके बाद वह घर से रखे एक लाख रुपये के जेवर लेकर चला गया।
गीता देवी पत्नी शिवचंद्र पाल ने कोतवाली में बताया कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे उसका एक रिश्तेदार घर आया था। उसने 500 रुपये देते हुए कहा कि वह बाजार से कुछ ले आए।
मना करने के बाद भी उसने जबरन उसे घर से बाहर भेज दिया। कुछ देर बाद जब बाजार से वह लौटी तो रिश्तेदार जल्दबाजी में वहां से चला गया था।
कुछ देर जब उसने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और उसमें रखे एक लाख के जेवरात गायब थे। इंस्पेक्टर खागा आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोप की जांच कराई जा रही है।